क्या अजवाइन पेट के कीड़े मार सकती है?HealthPlanet

Posted on Thu 22nd Dec 2022 : 14:36

बच्चों के पेट में कीड़े हैं तो खुरासानी अजवाइन से बनाएं ये औषधि, पेट दर्द भी होगा दूर

पेट के कीड़ों को मारने के लिए ऐलोपैथिक दवाइयों (Allopathic Medicines) का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इन दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो बच्चों की सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है.

चॉकलेट, मिठाई खाने से अक्सर बच्चों के पेट में कीड़े (Stomach Worms) पड़ जाते हैं, जिन्हें कृमि कहते हैं. कई बार बच्चों को समझाना बेहद मुश्किल होता है, ऐसे में पेट के कीड़ों को मारने के लिए ऐलोपैथिक दवाइयों (Allopathic Medicines) का इस्तेमाल किया जाता है. अगर इन दवाओं का ज्यादा इस्तेमाल किया जाए तो बच्चों की सेहत (Health) के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. इस परिस्थितियों में घरेलू नुस्खे (Home Remedies) के तौर पर खुरासानी अजवाइन से दवा तैयार करके बच्चों की दी जा सकती है.

पेट के कीड़ों का उपचार
घरेलू नुस्खों में अजवाइन बहुत गुणकारी है. खासतौर पर पेट के लिए इससे अच्छा इलाज नहीं है. बता दें कि अजवाइन दो प्रकार की होती है. एक जो घर के मसालों में इस्तेमाल की जाती है और दूसरी खुरासानी अजवायन, जो जड़ी-बूटी के रूप में इस्तेमाल की जाती है. खुरासानी अजवाइन का पौधा कांटेदार होता है. इसके फूल सफेद और गुच्छेदार होते हैं.

ऐसे करें खुरासानी अजवाइन का उपयोग
वहीं खुरासानी अजवाइन बच्चों के लिए लाभकारी है. बच्चों के पेट के कीड़े दूर करने के लिए उन्हें सुबह पहले 5 ग्राम गुड़ खिलाएं, फिर खुरासानी अजवाइन का 1-2 ग्राम चूर्ण खिलाएं और पानी पिला दें. आंतों में लगे कीड़े बाहर निकल जाएंगे और मर जाएंगे.

दांत के दर्द, मसूड़ों का इलाज
दांत की पीड़ा से छुटकारा पाने में खुरासानी अजवाइन का इस्तेमाल काफी अच्छा होता है. इसके लिए अजवाइन को चबाकर दांतों में रखने से दांत के दर्द में राहत मिलती है. यदि मसूड़ों से खून आता है तो खुरासानी अजवाइन के पत्तों का काढ़ा बनाकर इसका कुल्ला करना चाहिए.

लीवर व छाती के दर्द में सहायक
सीने और लीवर के रोगियों के लिए भी खुरासानी अजवायन गुणकारी होती है. खुरासानी अजवाइन तेल का पेट और सीने पर मालिश या लेप लगाने से दर्द से राहत मिलती है. मांसपेशियों में खिंचाव भी दूर होता है.

कान दर्द में ऐसे करें उपचार
कान के दर्द से राहत पाने के लिए खुरासानी अजवाइन को तेल में तड़काकर इस तेल को ठंडा कर लें. फिर इस तेल की 2-4 बूंदें कान में डालने से दर्द दूर होता है. इसके अलावा भी कान से संबंधित अन्य रोगों में इसके इस्तेमाल से लाभ मिलता है.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं चटनी
आंखों की रोशनी बढ़ाने में भी खुरासानी अजवाइन मदद करती है. इसकी चटनी बनाकर नियमित खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है, साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ाती है. कई शोध में यह भी पता चला है कि इसके नियमित सेवन करने से चश्मे के नंबर में भी सुधार आ जाता है.

दूर करे पेट दर्द
पेट दर्द के इलाज के लिए खुरासानी अजवायन काफी लाभकारी होती है. इसके लिए 12 ग्राम अजवाइन के चूर्ण में 250 मिलीग्राम काला नमक मिलाकर खाने से पेट दर्द की शिकायत दूर होती है. इसके अलावा खुरासानी अजवायन के तेल की 24 बूंदें 10 ग्राम सौंठ के साथ मिलाकर खाने से पेट की पीड़ा से राहत मिलती है. इसके अलावा खुरासानी अजवायन के काढ़े में गुड़ मिलाकर पीने से भी पेट दर्द ठीक होता है.

यूरिन संबंधित परेशानी का इलाज
खुरासानी अजवायन यूरिन संबंधित परेशानियों को ठीक करने में सहायक होती है. खुरासानी अजवायन के बीजों का अर्क 15 से 20 की मात्रा दिन में तीन-चार बार पीने से यूरिन संबंधी परेशानी दूर होती है. पथरी के रोगियों को अक्सर यूरिन करते समय पीड़ा झेलनी पड़ती है. उन्हें इसका नियमित रूप से करना चाहिए.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info